नाराज मंत्री बोले- नक्सलियों से जुड़ जाएं डॉक्टर, उन्हें गोली मार देंगे

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (07:36 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो ऐसे लोगों को नक्सल समूह में शामिल हो जाना चाहिए और तब सरकार उन्हें गोली मार देगी।
 
पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे चलने वाली जेनेरिक दवाईयों की दूकान का उद्घाटन करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोल रहे थे। अहिर लोकसभा में चंद्रपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर नाराज अहिर ने कहा, 'कार्यक्रम में महापौर एवं उप महापौर आए हैं लेकिन चिकित्सकों को यहां आने से कौन सी चीज रोक रही है।'
 
अहिर ने कहा, 'नक्सली क्या चाहते हैं। वह लोकतंत्र नहीं चाहते हैं.....ये लोग (अनपुस्थित चिकित्सक) भी लोकतंत्र नहीं चाहते हैं, तब उन्हें नक्सल समूह में शामिल हो जाना चाहिए। आप यहां क्यों हैं। तब (अगर आप नक्सली समूह में शामिल होते हैं) हम आपको गोली मार देंगे, आप यहां क्यों गोलियां बांट कर रहे हैं।'
 
मंत्री ने इस बात आश्चर्य जताया कि जब लोकतांत्रिक तरीके से चुना हुआ एक मंत्री दौरे पर है तो डॉक्टरों के लिए छुट्टी पर जाना उचित है।
 
चंद्रपुर महाराष्ट्र के उन चार जिलों में से एक है जिसकी पहचान केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले के तौर पर की है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख