बड़ी खबर, अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (11:38 IST)
मुंबई। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मामले में बंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
ALSO READ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली Covid 19 रोधी टीके की पहली खुराक

बंबई हाईकोर्ट ने 15 दिन में सीबीआई जांच करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह ने याचिका दायर कर अपने तबादले को चुनौती दी थी साथ ही गृहमंत्री देशमुख पर पुलिस के माध्यम से वसूली के आरोप भी लगाए थे। सीबीआई को 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक पूछताछ करने को कहा गया है।
 
सिंह ने देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलिस विभिन्न पब, बार, रेस्टोरेंट आदि से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह वसूली का टारगेट दिया था। सिंह ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर भी देशमुख पर आरोप लगाए थे।
 
इसके बाद परमबीर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जहां उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए कहा गया था। सिंह ने आरोप लगाया कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने भी कई बार देशमुख से मुलाकात की थी। सिंह को पिछले दिनों होमगार्ड का डीजी बना दिया गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख