MP हाईकोर्ट में 6 जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (23:54 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुवाहाटी हाईकोर्ट और मध्यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय में नए जजों की नियुक्तियां की हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए 6 जजों की नियुक्ति के आदेश का गजट नोटिफिकेशन केंद्रीय लॉ एवं जस्टिस मंत्रालय ने जारी किया है। वहीं दूसरी ओर रॉबिन फुकन को गुवाहाटी उच्‍च न्‍यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार शाम को जारी किए गए आदेश के अनुसार, अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक अग्रवाल व राजेंद्र कुमार (वर्मा) को महामहिम राष्ट्रपति की ओर से मध्य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय में जजों के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

जबकि रॉबिन फुकन को गुवाहाटी उच्‍च न्‍यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 2 साल की अवधि के लिए पद संभालेंगे। न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 1 जून को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 24 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा था और वहां 29 न्यायाधीशों के पद रिक्त थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

अगला लेख