Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जनरल रावत की पाकिस्तान को दो टूक, शांति चाहता है तो आतंकी भेजना बंद करे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Army chief Bipin Rawat
पहलगाम। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से दो टूक कहा कि अगर वह शांति चाहता है तो उसे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजना बंद करना चाहिए।
 
जनरल रावत ने यहां आर्मी स्कूल का दौरा करने के बाद बातचीत में कहा कि अगर पाकिस्तान वास्तव में शांति चाहता है तो उसे पहले हमारी सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ बंद करनी होगी। घुसपैठियों की मदद के लिए ही आमतौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं होती हैं।
 
उन्होंने कहा कि शांति के लिए सीमा पार से आतंकवाद का खात्मा बेहद जरूरी है। जनरल रावत ने कहा कि भारत सीमा पर शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है जिसके कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है।
 
सेनाध्यक्ष ने कहा कि जब सीमा पार से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं होती रहेंगी तो भारतीय सुरक्षा बल चुप नहीं बैठे रह सकते। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TCS का ऐतिहासिक कारनामा, 7 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनी