बड़ी खबर, शहीदों के बच्चों के लिए स्कूल बनाएगी सेना

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (07:52 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने शहीदों और कार्रवाई में निशक्त होने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए दो बोर्डिंग स्कूल बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार शहीद और कार्रवाई में निशक्त होने वालों के बच्चों को शैक्षिक सहायता के रूप में 10,000 रुपए प्रतिमाह सहायता देती है और इसे देखते हुए यह पहल की जा रही है।
 
सेना प्रमुख ने कहा कि एक बार स्कूल काम करने लगेगा तो सरकार शैक्षिक सहायता योजना वापस लेने के बारे में घोषणा कर सकती है।
 
जनरल रावत ने कहा कि दिल्ली संस्कृति स्कूल की तर्ज पर दो शैक्षणिक संस्थान तैयार किए जाएंगे। एक स्कूल पठानकोट में बनाया जाएगा और एक अन्य भोपाल या सिकंदराबाद में बनाया जाएगा। इन स्कूलों में कामकाज शुरू होने में तीन से चार साल का समय लग सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख