'आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम' की जांच के लिए समिति गठित

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (22:30 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में यमुना तट पर 'आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम' वाले स्थल की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इस बीच एनजीटी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को यमुना तट पर मरम्मत के लिए एक कार्य योजना शुरु करने के भी शुक्रवार को निर्देश दिए।
                
न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली इस समिति में दिल्ली विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं बाढ़ विभाग के मुख्य अभियंता भी शामिल है। एनजीटी ने समिति को अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पेश करने के निर्देश दिए  हैं।
                
एनजीटी के मुताबिक, अगली कार्रवाई समिति की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इससे पहले एक सात सदस्‍यीय समिति ने एनजीटी को प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यमुना तट पर पर्यावरण पुनरुद्धार में करीब 42 करोड़ की लागत आएगी।
         
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मार्च में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने दिल्ली में यमुना तट पर डीएनडी फ्लाईवे के समीप तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। विभिन्न पर्यावरणविदों ने इस आयोजन की यह कहते हुए आलोचना की थी कि इससे नदी आधारित पर्यावरण सिस्टम पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख