आने वाले दिनों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध होगी : अरुण जेटली

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2017 (15:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि बैंकों में नकदी पहुंचाने का काम पूरे जोरों से चल रहा है और आने वाले दिनों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध होगी।
जेटली ने यहां कहा कि नोटबंदी के दौरान बैंक प्रणाली में भारी मात्रा में धन आया है। इसमें कालाधन भी शामिल है। इससे बैंकों की ऋण देने की क्षमता में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि बाजार में नकदी पहुंचाने का काम पूरे जोरों से चल रहा है और आने वाले दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 वस्तु एवं सेवाकर प्रणाली लागू होने और भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण होने का साल है। यही भारत का भविष्य भी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुद्रास्फीति की दर नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कमी आनी चाहिए। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख