Hanuman Chalisa

सर्वोच्च हो देश की रक्षा तैयारियां : जेटली

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (07:42 IST)
चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में रक्षामंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि भारत ने करीब 70 साल से सुरक्षा खतरे का निरंतर सामना किया है और इसलिए उसकी रक्षा तैयारियां हमेशा सर्वोच्च होनी चाहिए।
 
स्वदेश में विकसित मानवरहित एवं मानव संचालित विमानों के परीक्षण के लिए यहां पास ही स्थापित देश के पहले ‘एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज’ का उद्धाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत भौगोलिक रूप से ऐसी जगह स्थित है, जो संकट से मुक्त नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि रक्षा तैयारियों का स्तर हमेशा सर्वोच्च रखने के लिए आपको देश में ही निर्माण के लिए केंद्रों को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।
 
जेटली ने कहा कि एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज देश में अपनी तरह का पहला परीक्षण स्थल है और एरोनॉटिकल रक्षा तैयारियों से जुड़ी हर चीज का परीक्षण इस क्षेत्र में होगा। यह क्षेत्र बेंगलुरु से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चालाकेरे के पास स्थित है। 
 
उन्होंने कहा कि जहां तक भारत की बात है तो हमारा ऐसा पड़ोसी है, जो करीब 7 दशकों से लगातार सुरक्षा खतरा बना हुआ है और इसलिए हमारी रक्षा तैयारियों का स्तर हमेशा सर्वोच्च होना चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख