किसानों की कर्ज माफी पर अरुण जेटली बोले...

किसानों की कर्ज माफी पर अरुण जेटली बोले...
Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (16:35 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का ऋण माफ करने पर विचार नहीं कर रही है। जेटली ने कहा कि सरकार के समक्ष किसानों का कर्ज माफ करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें वित्तीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) कानून और वित्तीय घाटे के लक्ष्य की सीमा को हासिल करना है। सरकार इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
किसानों की कर्ज माफी की मांग विभिन्न राज्यों से उठ रही है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ किए जाने का वादा किया था। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार बनने पर लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपए तक का फसली ऋण माफ किए जाने का निर्णय किया गया है। 
 
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों के ऋण माफी को लेकर हाल में आंदोलन हुए। मध्यप्रदेश में आंदोलनरत किसानों पर गोलीबारी में छह लोगों की मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए  एक समिति का गठन किया है। पंजाब में अमरिन्दर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने कल बजट पेश करते हुए छोटे और सीमांत किसानों का दो लाख रुपए  तक का ऋण माफ करने का ऐलान किया है।
 
पूर्व राजस्व सचिव एनके सिंह की अगुवाई में गठित एफआरबीएम समिति ने 2020 तक वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत के दायरे में रखने और 2022-23 तक इसे और घटाकर ढाई प्रतिशत तक लाने की सिफारिश की है। चालू वित्त वर्ष के बजट में वित्तीय घाटा 2016-17 के 3.5 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत लाने का लक्ष्य है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

टाटा, अडाणी, अंबानी नहीं, भारत के इस शख्स के पास है सबसे ज्यादा Rolls Royce

कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा : हादसे का जिम्मेदार कौन, 13 करोड़ की लागत, चपेट में आए 46 मजदूर, 3 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल

तमिलनाडु में भी सीएम और राज्यपाल आमने सामने, स्टालिन ने कहा- रवि की हरकतें बचकानी

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसे किया ये कारनामा

सभी देखें

नवीनतम

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट

PM मोदी ने सोनमर्ग स्थित जेड मोड़ टनल का किया उद्घाटन

संगम त्रिवेणी पर आस्था की डुबकी, 144 साल बाद बना महाकुंभ का सुखद संयोग

पाकिस्तान को मिला अरबों का खजाना, सिंधु नदी से निकलेगा सोना

Maharashtra : शादी का झांसा देकर बार गायिका से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख