बड़ी राहत, एटीएम से निकलेंगे 500 और 2000 के नोट

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (14:10 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब एक हजार रुपए के नए नोट नहीं आएंगे और 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अद्यतन हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार जेटली ने एक हजार रुपए और 500 रुपए के नोटों का प्रचलन बंद किए जाने से उपजी स्थिति की यहां समीक्षा की है, जहां बताया गया है कि धीरे-धीरे भीड़ में कमी आ रही है। इसके बाद जेटली ने कहा कि देश में दो लाख से अधिक एटीएम है और आज तक 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अद्यतन हो जाएंगे।
 उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए के नए नोट जारी नहीं किए जाएंगे और जिनकी शादी है उनके माता या पिता को 2.5 लाख रुपए तक निकालने की छूट दिए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को राहत पहुंचाने के उनके लिए भी छूट की घोषणाएं की गई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत 8 और 9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और एक हजार रुपए के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था। हालांकि उस समय यह कहा गया था कि एक हजार और पांच सौ के नए नोट आएंगे। 500 रुपए के नए नोट तो आ गए, लेकिन जेटली ने स्पष्ट कर दिया कि अब एक हजार रुपए के नए नोट नहीं आएंगे। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख