नोटबंदी के बाद जन-धन खातों में जमा धनराशि में वृद्धि : जेटली

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (14:24 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि नोटबंदी की घोषणा के बाद 25 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री जन-धन खातों में 64,914 करोड़ रुपए की धनराशि जमा थी, जो नोटबंदी लागू होने की तिथि से 20,884 करोड़ रुपए अधिक है।
 
 
लोकसभा में चंदूलाल साहू के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत खोले गए खातों में जमा की जाने वाली राशि में 9 नवंबर 2016 की तिथि से वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 रुपए और 1,000 रुपए के नोटों को अमान्य करने की घोषणा की थी।
 
जेटली ने कहा कि 9 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री जन-धन खातों में 44,034 करोड़ रुपए की धनराशि जमा थी, जो 25 जनवरी 2017 को 64,914 करोड़ रुपए दर्ज की गई।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि आयकर विभाग ने वैसे खाताधारकों, जिनके खातों में प्रथम दृष्टया नकद जमाराशि उनकी प्रोफाइल के अनुरूप प्रतीत नहीं होती है, उनके खातों में 9 नवंबर 2016 से 30 दिसंबर 2016 की अवधि के दौरान नकद जमा की राशि के सत्यापन के लिए 5,100 से अधिक नोटिस जारी किए गए। ऐसे बैंक खातों में जन-धन खाते भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख