जेटली बोले, किसानों के कर्ज माफ नहीं करेगी सरकार

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (11:47 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा ‍कि राज्य अगर किसानों के कर्ज माफ करते हैं तो उन्हें खुद इसका खर्च उठाना पड़ेगा।
 
जेटली का बयान केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के उस बयान के ठीक उलट है जिसमें उन्होंने लोकसभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार राज्य के किसानों का कर्ज माफ कर देगी। कृषि मंत्री ने कहा था कि इससे प्रदेश के खजाने में भी जो भी बोझ बढ़ेगा उसको केंद्र सरकार ही वहन करेगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। 
 
वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसी विशेष राज्य को मदद करने और किसी दूसरे को न करने की नीति नहीं अपनाई जाएगी। यदि किसी राज्य सरकार के पास अपने संसाधन हैं और वह किसानों के लोन माफ करना चाहती है तो वह ऐसा कर सकती है। लेकिन, ऐसी स्थिति नहीं होगी कि केंद्र सरकार किसी एक राज्य को तो मदद करें और किसी दूसरे राज्य को नहीं।
 
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सरकार से देश भर के किसानों के कर्ज माफ किए जाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि 2006 में संप्रग सरकार ने देशभर के किसानों के लोन माफ किए थे। 
Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

पंजाब में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अगला लेख