राहुल गांधी के बयान से शर्मिंदा हुए जेटली

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (07:54 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अमेरिका में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की वंशवादी टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि इस बयान की वजह से वह शर्मिंदा हुए।
 
गुजरात के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी जेटली ने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा, 'कांग्रेस के बारे में क्या कहें? उस दिन मैं शर्मिंदा हुआ जब उन्होंने अमेरिका में कहा कि वंशवाद इस देश के स्वभाव में है। भारत के नेता सिर्फ पारिवारिक वंश से ही आ सकते हैं और कहीं से नहीं।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने वोटों के लिए गरीबों को गरीबी में रखा।
 
जेटली ने भाजपा की गुजरात इकाई की कार्यकारिणी समिति में कहा, 'वे दावा करते हैं कि गरीब लोग कांग्रेस पार्टी को वोट देते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस ने गरीबों को गरीबी में रखा। उनकी यही राजनीति है।'
 
उन्होंने कहा कि उनकी नजर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि भाजपा और गरीबों के बीच जुड़ाव स्थापित करना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख