अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2016 (14:19 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। कैबिनेट के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार सुबह कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की गई है।
 
गौरतलब है कि इस राज्य में पिछले साल 16 दिसंबर को राजनीतिक संकट शुरू हो गया था, जब कांग्रेस के 21 बागी विधायकों ने भाजपा के 11 सदस्यों और दो निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर एक अस्थाई स्थान पर आयोजित सत्र में विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया पर 'महाभियोग' चलाया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस कदम को 'अवैध और असंवैधानिक' बताया था।
 
कांग्रेसी मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ जाते हुए पार्टी के बागी 21 विधायकों ने भाजपा और निर्दलीय विधायकों की मदद से एक सामुदायिक केंद्र में सत्र आयोजित किया। इनमें 14 सदस्य वे भी थे, जिन्हें एक दिन पहले ही अयोग्य करार दिया गया था।
 
राज्य विधानसभा परिसर को स्थानीय प्रशासन द्वारा 'सील' किए जाने के बाद इन सदस्यों ने सामुदायिक केंद्र में उपाध्यक्ष टी. नोरबू थांगडोक की अध्यक्षता में तत्काल एक सत्र बुलाकर रेबिया पर महाभियोग चलाया।
 
अरुणाचल संकट पर एक नजर
*अक्टूबर 2015 - मुख्यमंत्री ने 4 मंत्रियों को हटाया
*नवंबर 2015 - 47 में से 21 कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए स्पीकर को नोटिस दिया।
*गवर्नर ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया।
*स्पीकर का सत्र बुलाने से इनकार।
*बागी विधायकों ने गवर्नर के समर्थन से सत्र बुलाया।
*दिसंबर 2015 - गुवाहाटी हाइकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल।
*21 जनवरी 2016 - सुप्रीम कोर्ट ने मामला 5 जजों की संविधान बेंच को दिया।
*24 जनवरी 2016 - केंद्र ने राष्ट्रपति शासन की सिफ़ारिश की।
 
इस फैसले की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आलोचना की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो इसे 'राजनीतिक असहिष्णुता' करार दिया है। कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए कैबिनेट की सिफारिश को अगर राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाएगी जाती है, तो वह इसे अदालत में चुनौती देगी।
 
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार का अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला संवैधानिक आदेश का मजाक बनाने, संघवाद का दमन और लोकतंत्र को कुचलने को दर्शाता है। उन्होंने कहा, संघवाद के लिए सम्मान और 'टीम इंडिया' में राज्यों के समान भागीदार होने के मोदीजी के दोमुंहेपन का पर्दाफाश होता है।
 
इधर, अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की कैबिनेट की सिफारिश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'हैरानी' जताई और इसे देश के संविधान की 'हत्या' करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, केंद्रीय कैबिनेट का अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना हतप्रभ करने वाला है। गणतंत्र दिवस से पूर्व यह संविधान की हत्या है। भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई और अब वह पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करना चाहती है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

राहुल का बड़ा आरोप, भाजपा के सिस्टम ने की छात्रा की हत्या, पीएम मोदी से मांगा जवाब

आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, एम्स भुवनेश्वर में हारी जिंदगी की जंग

शुभांशु शुक्ला का आज धरती पर शुभ आगमन, 18 दिन ISS में क्या किया, कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी