सुविधाओं को रेवड़ी बताकर आम आदमी का अपमान न करें : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (18:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि महंगाई से परेशान लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज क्यों नहीं मिलना चाहिए और कहा कि ऐसी चीज़ों को मुफ्त की रेवड़ी कहकर आम आदमी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवड़ी या मुफ्त सौगात देने की राजनीतिक संस्कृति की आलोचना की थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के कर्जे माफ कर दिए। बार-बार मुफ्त की रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए।

मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 4.51 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित करने के बाद अपने संबोधन में मुफ्त उपहार (फ्रीबी) संस्कृति की आलोचना की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था, हर करदाता सोच रहा होगा कि जैसे मैं दिवाली मनाता हूं, मध्य प्रदेश में गरीब भाई भी रोशनी के त्योहार के दौरान खुश हैं। उन्हें पक्का घर मिल रहा है। उनकी बेटी की जिंदगी में सुधार होगा, लेकिन जब यह करदाता देखता है कि उससे वसूले गए रुपयों से मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है, तो उसे दुख होता है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Live: देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन हुआ

कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर क्या कहा?

क्यों टल गई दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ की योजना, क्या है ट्रंप का प्लान?

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

अगला लेख