केजरीवाल ने कुमार विश्वास को बताया छोटा भाई

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2017 (22:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को अपना छोटा भाई बताया। विश्वास ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जबरदस्त शिकस्त खाने वाली 'आप' की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाना साधा था। 
 
विश्वास ने कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटने पर चिंता जताई थी और कहा था कि केजरीवाल उनकी हां में हां में मिलाने वालों लोगों से घिरे हुए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुमार मेरा छोटा भाई है। कुछ लोग हम लोगों के बीच फूट पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं और इस तरह के लोग पार्टी के असली दुश्मन हैं। कोई भी हमे अलग नहीं कर सकता।
 
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली नगर निगम चुनावों में 'आप' को मिली करारी हार के बाद पार्टी में चौतरफा उठ रहे विरोधी सुरों पर केजरीवाल ने कल गलती स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विटर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि समय आ गया है कि हम अपनी गलतियों को स्वीकारें और इन्हें ठीक 
 
करने का प्रयास करें। यह करना आवश्यक है और हमें चिंतन करना होगा, बहाने बनाने का समय नहीं है। अब   कार्रवाई करने की जरूरत है और हमें फिर से अपने काम में जुट जाना होगा। (वार्ता) 
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख