Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने किसको कहा धृतराष्ट्र और दुर्योधन...

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (12:44 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ का सवाल फिर उठाते हुए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को सत्ता में पहुंचाना चाहता है, इसलिए ईवीएम में गड़बड़ी के संबंध में कोई बात नहीं सुन रहा है।
 
केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों में कथित गड़बड़ी को लेकर अपने आरोप सोमवार को फिर दोहराए। उन्होंने कहा कि तीनों निगमों के चुनाव दिल्ली की ईवीएम से क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान से ईवीएम क्यों मंगाई जा रही हैं।
 
उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है, जो अपने बेटे दुर्योधन को साम, दाम, दंड, भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल खड़े किए थे और इसके बाद से ही केजरीवाल और कई अन्य विपक्षी दल ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग बार-बार कह रहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है।
 
केजरीवाल ने कहा कि 2006 से पहले की ईवीएम मशीनों से चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं। केजरीवाल निगमों के चुनाव में ईवीएम के बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने की पहले ही मांग कर चुके हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख