Dharma Sangrah

केजरीवाल का दावा, सफाई कर्मचारियों को माहांत से पहले मिला वेतन और दिवाली बोनस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (15:32 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी सफाई कर्मचारियों को पहली बार महीने के अंत से पहले ही वेतन और दिवाली बोनस मिल गया। केजरीवाल ने दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिवाली बोनस और वेतन के रूप में 23 करोड़ रुपए करीब 64,000 सफाई कर्मचारियों के खातों में जमा किए जाने की घोषणा की।ALSO READ: आप का दावा, माला पहनाने आए BJP कार्यकर्ताओं ने किया केजरीवाल पर हमला
 
उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान वेतन में अक्सर 6 से 8महीने की देरी होती थी और कर्मचारियों को इसके लिए आए दिन विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और कर्मचारियों को अपने बकाये के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं 'आप' के शासनकाल में पिछले 2 वर्षों में हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन दिया जाता है और किसी सफाई कर्मचारी को विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ा।ALSO READ: भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप
 
उन्होंने कहा कि दिवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी 64,000 सफाई कर्मचारियों को महीने की समाप्ति से पहले ही वेतन मिल गया ताकि वे अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मना सकें। इसके साथ ही 23 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस भी वितरित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में यह पहली बार है कि कर्मचारियों को महीने के अंत से पहले वेतन मिला है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में प्रदूषण हुआ गंभीर, AQI 400 के पार, 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद

दिल्ली बम धमाकों का इंदौर कनेक्शन आया सामने, अलफलाह यूनिवर्सिटी का ट्रस्टी महू का जावेद सिद्दकी

तिरुपति मंदिर में 5 साल तक बनते रहे नकली घी के लड्‍डू, 250 करोड़ में खरीदा था 68 लाख किलो घी

Weather Update : इन राज्‍यों में गिरेगा तापमान, यहां शीतलहर का अलर्ट

कुलगाम में जमायते इस्लामी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

अगला लेख