अरविंद केजरीवाल का सवाल- दिल्ली ने दिया 1.75 लाख करोड़ का आयकर, मिले सिर्फ 325 करोड़

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (17:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पिछले साल 1.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक का आयकर चुकाने के बावजूद शहर को केंद्रीय बजट 2023-24 में केवल 325 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। केंद्र पर राष्ट्रीय राजधानी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी समस्याओं से कोई राहत नहीं मिली है।

केजरीवाल ने एक के बाद एक किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, दिल्ली के लोगों के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार। दिल्ली के लोगों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज्यादा का आयकर चुकाया। उसमें से दिल्ली के विकास के लिए सिर्फ 325 करोड़ रुपए दिए गए। यह दिल्ली के लोगों के साथ घोर अन्याय है।
उन्होंने कहा, इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं है। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा बजट को 2.64 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य बजट को 2.2 फीसदी से घटाकर 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा कुंभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

अगला लेख