केजरीवाल ने की उपराज्यपाल से 22 फरवरी को महापौर चुनाव कराने की सिफारिश

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (17:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से 22 फरवरी को महापौर चुनाव कराने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री की सिफारिश उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बाद आई है जिसमें महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए 24 घंटे के भीतर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने का आदेश दिया गया है।
 
शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में मनोनीत सदस्य महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की है।
 
दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 के मुताबिक महापौर और उपमहापौर का चुनाव एमसीडी चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में किया जाना चाहिए। पिछले साल 4 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुआ था और नतीजे आने के 2 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक महापौर नहीं चुना जा सका है। एमसीडी की अब तक हुई 3 बैठकों में मनोनीत सदस्यों के मताधिकार को लेकर आप और भाजपा के बीच जारी गतिरोध के कारण महापौर का चुनाव नहीं हो सका।
 
नगर निकाय चुनाव के बाद एमसीडी सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को आप और भाजपा सदस्यों के बीच हंगामे की वजह से स्थगित कर दी गई थी। दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्यीय सदन में आप को 134 पार्षदों के साथ बहुमत हासिल है। सदन में भाजपा के 104 सदस्य हैं। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा मनोनीत सदस्यों को मताधिकार देकर जनादेश चुराना चाहती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

क्या नेपाल भी सैन्य शासन की ओर बढ़ रहा है?

भोपाल में ईद की नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में लहराए पोस्टर, वक्फ बिल के विरोध में बांधी काली पट्टी

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

अगला लेख