INDIA गठबंधन में फिर दरार, केजरीवाल बोले- पंजाब में 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2023 (19:49 IST)
5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने 19 दिसंबर मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में अपनी चौथी बैठक बुलाई है। इस बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है।

भटिंडा में एक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से भी अपील की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की धरती से एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए साफ कहा है कि इन लोगों ने इतना भ्रष्टाचार किया है कि 10 चीजें 100 में बेच दीं। लेकिन, आज 10 रुपए की चीज 8 में मिलती है। बिजली का बिल शून्य हो गया है।

पंजाब से 13 लोकसभा सीटें आती हैं। इस राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए भारी बहुमत से सरकार बनाई थी। अब पार्टी इसी आधार पर सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जो कांग्रेस को मंजूर नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More