Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र

हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
, बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (18:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि देश में 80 फीसदी से ज्यादा सरकारी स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर हैं। इससे पहले केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि 14,500 स्कूलों को आधुनिक करने का प्रधानमंत्री का फैसला समंदर में एक बूंद के बराबर है। केजरीवाल ने देश के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों के उन्नयन की योजना लाने के लिए फिर से जोर दिया।
 
केजरीवाल ने हिन्दी में लिखे पत्र में कहा कि देशभर में रोज़ 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं। इनमें से लगभग 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं। 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी स्कूलों की हालत किसी कबाड़खाने से भी ज्यादा खराब है। अगर करोड़ों बच्चों को हम ऐसी शिक्षा दे रहे हैं तो सोचिए भारत कैसे विकसित देश बनेगा?
 
मुख्यमंत्री कहा कि उन्होंने (मोदी ने) 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने का एलान किया, बहुत अच्छा। लेकिन देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। इस तरह तो सारे स्कूल ठीक करने में 100 साल से ज़्यादा लग जाएंगे। आपसे अनुरोध है कि सभी 10 लाख स्कूलों को एकसाथ ठीक करने की योजना बनाई जाए। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि देशभर के 14,500 स्कूलों को 'पीएम-श्री योजना' के तहत विकसित और उन्नत बनाया जाएगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मामूली बात पर बकरी मालिक की निर्मम हत्या, भाजपा के नपा चेयरमैन पर दर्ज हुआ मुकदमा