अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- उसके नेता सिर्फ ‘लोकतंत्र का मुखौटा’ पहनते हैं

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (08:56 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, क्योंकि उसके नेता फासीवादी हैं जो केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं।
 
रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।
 
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में चुनाव नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के भी समय हुए थे और जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तब भी चुनाव हुए थे। लेकिन क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?'
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'राजनाथ सिंह कब भाजपा के अध्यक्ष बनते हैं और कब पद छोड़ते हैं, अमित शाह कब अध्यक्ष बनते हैं और कब पद से हटते हैं और जेपी नड्डा कब पार्टी के राष्ट्रीय अध्य बनते हैं, इसकी चर्चा नहीं होती।'
 
गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फासीवादी हैं, वह केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं। बाकी इन लोगों को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

अगला लेख