द्रौपदी मुर्मू के भाषण से प्रभावित हुए अशोक गहलोत, कही यह बड़ी बात

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (19:28 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वे उनकी बातों से प्रभावित हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है, उस पर वे खरी उतरेंगी।
 
गहलोत ने कहा कि हमने शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया। हमें बहुत अच्छा लगा। उनके (मुर्मू) विचार भी अच्छे थे। उनका जो भाषण है, उसमें उनके एक-एक शब्द का मतलब था। मैं बहुत प्रभावित हुआ। एक आदिवासी महिला ने जो अपनी भावना प्रकट की है, वो काबिलेतारीफ है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने (राष्ट्रपति) जो देश के सामने कमिटमेंट किया है, मैं उम्मीद करता हूं कि वे उस पर खरी उतरेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
 
मुर्मू देश की सबसे युवा और आजादी के बाद जन्मीं पहली राष्ट्रपति हैं। इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली वे पहली आदिवासी नेता हैं। शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब व्यक्ति की उपलब्धि है और उनका शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख