आशुतोष ने किया संदीप का बचाव, ब्लॉग पर लिखा...

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (20:20 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने अश्लील सीडी विवाद में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व महिला विकास और बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भी सामाजिक और नैतिक दायरे से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से रिश्ते रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता ने इस संबंध में नेहरू और एडविना माउंटबेटन तथा गांधीजी और रवीन्द्र नाथ टैगोर की दूर की रिश्तेदार सरला चौधरी के बीच के रिश्तों का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि नेहरूजी और एडविना के बीच गहरे लगाव के चर्चे उन दिनों आम थे तथा सारी दुनिया इससे वाकिफ थी। 
 
एडविना के अलावा भी नेहरूजी के अपनी कई सहकर्मी महिलाओं के साथ रिश्तों की खूब खबरें चला करती थीं, तब तो किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया। न ही इन रिश्तों की वजह से उनका राजनीतिक करियर प्रभावित हुआ।
 
उन्होंने कहा कि गांधीजी के सरला चौधरी के साथ लगाव से उनकी पत्नी कस्तूरबा बहुत परेशान रहती थीं। आशुतोष ने कहा कि वाजपेयी के भी एक महिला के साथ रिश्तों के चर्चे रहे हैं। 
 
आशुतोष ने अपने ब्लॉग में लिखा है- 'यदि संदीप ने किसी अन्य महिला के साथ उसकी रजामंदी से संबंध बनाए हैं तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की है। न तो उस महिला ने संदीप के परिवार के किसी सदस्य या पुलिस से इसकी शिकायत की।

ऐसा भी नहीं है कि संदीप ने किसी काम के एवज में महिला पर ऐसा करने का दबाव बनाया हो। जब ऐसी कोई बात नहीं है और संबंध आम सहमति से बने हैं तो फिर संदीप के चरित्र पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? भारत के राजनीतिक इतिहास में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं जिनमें कई जानी-मानी हस्तियों के अन्य महिलाओं से कथित संबंध रहे या फिर वे उनके प्रति आकर्षित हुए।'  
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

MP: कार के ट्रक से टकराने से महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

अगला लेख