सनातन धर्म विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री का बयान, कांग्रेस को बताया 'साजिश का सरगना'

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (23:03 IST)
Sanatan Dharma Controversy : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सनातन धर्म के खिलाफ द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे हिंदू और सनातन के खिलाफ 'साजिश का सरगना' करार दिया। शर्मा ने कहा, इसके लिए जनता उन्हें सजा देगी।
 
उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम में सनातन धर्म की तुलना कोरोनावायरस (Coronavirus), मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि इस तरह की चीजों का विरोध नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें नष्ट किया जाना चाहिए। हिमंत विश्व शर्मा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के हालिया बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हिंदुत्व के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर रही है।
 
शर्मा ने कहा, वे हिंदुत्व और सनातन के खिलाफ साजिश के सरगना हैं और इसके लिए जनता उन्हें सजा देगी। उन्होंने कहा, स्टालिन के बेटे का बयान अशोभनीय है, लेकिन उस बयान का समर्थन किसने किया? मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने खुद इसका समर्थन किया है। यह कांग्रेस से संकेत के रूप में किया जा रहा है।
 
शर्मा ने कहा, आज कांग्रेस कह रही है कि इन लोगों को बोलने की आजादी है। अगर मैं कहूं कि देश में मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए तो क्या ये लोग कहेंगे कि ये हिमंत विश्व शर्मा को बोलने की आजादी है? या अगर मैं कहूं कि ईसाई धर्म खत्म हो जाना चाहिए, तो क्या कांग्रेस कहेगी कि यह अभिव्यक्ति की आजादी है? हमें ऐसे विचार मन में नहीं लाने चाहिए, हमें मुसलमानों या ईसाई धर्म को खत्म करने की बात नहीं करनी चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख