30 साल तक देशसेवा के बाद भी पूर्व सैन्य अधिकारी को बताया 'अवैध विदेशी' नागरिक

Webdunia
मंगलवार, 11 जून 2019 (18:19 IST)
गुवाहाटी। कारगिल युद्ध में सक्रिय भूमिका निभा चुके मोहम्मद सनाउल्लाह को असम पुलिस ने इस आधार पर हिरासत में ले लिया था कि वे विदेशी नागरिक हैं। दरअसल, सनाउल्ला का नाम NRC सूची में शामिल नहीं था।
 
करीब 30 साल तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके सनाउल्लाह (52) को इस आधार पर विदेशी घोषित कर दिया गया कि उनका नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं था। उन्हें मई में हिरासत में लिया था। हालांकि हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। सनाउल्ला ने जमानत के लिए हाईकोर्ट को धन्यवाद कहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय हूं और हमेशा भारतीय ही रहूंगा। सनाउल्लाह 1983 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और 30 साल की सर्विस के बाद लेफ्टिनेंट की मानद पोस्ट से रिटायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे दो बार जम्मू-कश्मीर और एक बार इम्फाल में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें न्याय मिलेगा।
 
इस बीच हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार और एनआरसी अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। सनाउल्लाह के वकील का कहना है कि अगली सुनवाई में करीब 2 महीने का वक्त लग सकता है।
 
सनाउल्लाह ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे विदेशी घोषित कर दिया जाएगा। डिटेंशन सेंटर के हालातों के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो वहां 10 वर्षों से हैं। कुछ तो बहुत बूढ़े हो गए हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उनमें से बहुतों की कहानी मेरे जैसी ही है। उन लोगों के लए कुछ किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही, जानिए कैसा है अन्य राज्यों का मौसम?

धराली में जिंदगी बचाने की जंग, हर्षिल कैंप में तबाही के बाद भी सेना ने दिखाया जज्बा

सिर्फ 5 सेकंड में 80 हजार लोगों की मौत, अमेरिकी बर्बरता की दिल दहलाने वाली कहानी

LIVE: धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 130 लोगों को बचाया

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से पटरी पर गिरा बड़ा पत्थर, इन ट्रेनों पर पड़ा असर

अगला लेख