Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 (21:00 IST)
Updated Date: Sun, 14 Mar 2021 (12:30 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री रानजाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया जा रहा है।
इससे पूर्व 3 मार्च को भाजपा के बंगाल के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। चार मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ था।
खबरों के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की संभावना है। पार्टी के चुनाव समिति के बैठक की कार्यवाही फिलहाल चल रही है।