Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन राज्यों में चुनाव की घोषणा आज संभव, वर्षांत अंत तक होंगे चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Election Commission
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (09:39 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग 3 राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज गुरुवार को कर सकता है। वर्षांत अंत तक इन तीनों ही राज्यों में इस चुनाव होने की संभावना है। पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव कराए जाएंगे और इन दोनों ही राज्यों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।
महाराष्ट्र विधानसभा में 288, हरियाणा में 90 और झारखंड 82 सीटों पर वर्षांत तक चुनाव की संभावना है। इन तीनों का कार्यकाल खत्म होने आ रहा है। अत: इन तीनों राज्यों में इससे पहले ही चुनाव करवाना जरूरी है। अक्टूबर 2014 में इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे।
 
तीनों राज्यों में भाजपा ने फहराया था परचम : वर्ष 2014 के चुनावों में तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनी थी। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 122 सीटें जीती थीं और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे। हरियाणा में 90 में से भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं और मनोहर लाल खट्टर निर्वाचित हुए। झारखंड में भाजपा ने 77 में से 35 सीटें जीतीं और रघुबर दास मुख्यमंत्री बने थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र के सतारा में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत