Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल पर मिर्ची फेंकी, हमलावर बोला- मैं तो केजरीवाल को गोली मारने आया था...

Advertiesment
Attack on Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मंगलवार को ‍एक व्यक्ति ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर लाल मिर्ची पावडर से हमला किया है।


केजरीवाल पर यह हमला सचिवालय में किया गया। हालांकि हमलावर को तुरंत ‍पकड़ लिया गया है। उसका नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी बड़ी चूक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक हमले में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया।

हमलावर अनिल ने कहा कि वह तो केजरीवाल को गोली मारने आया था। आम आदमी पार्टी के राघव चड्‍ढा ने कहा कि यह मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए। यह बहुत ही डरावना है। आप ने इसे दिल्ली पुलिस की लापरवाही बताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा को झटका, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi