नड्डा के काफिले पर हमला, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव, डीजीपी को किया तलब

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (12:57 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को तलब किया है।

ALSO READ: राज्यपाल का बड़ा बयान, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब, कल जो हुआ 'शर्मनाक'
एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के सचिव अलापन बंदोपाध्याय और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र को तलब किया है।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव और डीजीपी से पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर स्पष्टीकरण, राज्य में राजनीतिक हिंसा और अन्य अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा जा सकता है।
 
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से एक रिपोर्ट मिलने के कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय ने राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में कैलाश विजयवर्गीय पर हमला, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट...
दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर की यात्रा के समय नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के बाद धनखड़ को एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।
 
गृह मंत्रालय को नड्डा की राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान 'सुरक्षा में गंभीर चूक' को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख