अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता, पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (09:22 IST)
Atul Subhash sucide case : एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। निकिता की मां और भाई को भी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ALSO READ: अतुल सुभाष सुसाइड केस, गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंची निकिता
 
अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का एक नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 24 पेज का लेटर और 1.20 घंटे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पूरी उत्पीड़न की कहानी सुनाई है।
 
अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा तो मृत शरीर फंदे पर लटका मिला। कमरे में ‘जस्टिस इज ड्यू’ लिखी एक तख्ती मिली। अतुल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
 
हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अतुल सुभाष की सास ने कहा था कि मेरी बेटी निकिता किसी को आत्महत्या के लिए नहीं बोल सकती। अतुल ने अपना फ्रस्ट्रेशन हम पर निकाला है। 
 
इस बीच बेंगलुरु पुलिस की एक टीम भी शुक्रवार को मामले की जांच के लिए उत्तरप्रदेश के जौनपुर पहुंची थी। पुलिस ने निकिता के घर नोटिस लगाकर उन्हें 3 दिन में पूछताछ के लिए बुलाया है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख