प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (23:52 IST)
Auction of gifts received by Prime Minister : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी के नवीनतम दौर में राम दरबार की प्रतिमा, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का मॉडल, कामधेनु और यरूशलम की स्मारिका लोकप्रिय वस्तुओं में शामिल हैं। यह नीलामी 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो 31 अक्टूबर को समाप्त होगी।
 
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह नीलामी 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो 31 अक्टूबर को समाप्त होगी। संस्कृति राज्यमंत्री लेखी ने यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में ई-नीलामी में शामिल वस्तुओं की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से आगे आकर इस नीलामी में भाग लेने की अपील की।
 
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राम दरबार की प्रतिमा, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का मॉडल, कामधेनु और यरूशलम की स्मारिका लोकप्रिय वस्तुओं में शामिल हैं, जिनके प्रति निविदाकर्ताओं में आकर्षण है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, भगवान लक्ष्मी नारायण विट्ठल, देवी रूक्मिणी, अरणमूला कन्नडी, भगवान राम, सीता, लक्ष्मी और हनुमान की कांस्य प्रतिमा भी लोकप्रिय सामानों में शामिल हैं।
 
मोढेरा के सूर्य मंदिर, चितौड़गढ़ के विजय स्तंभ की प्रतिकृतियां, चंबा रूमाल, वाराणसी के घाट को दर्शाने वाली पेंटिंग उन 912 सामानों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के नवीनतम दौर में शामिल किया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख