Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

55 करोड़ में नीलाम हुई नीरव मोदी की पेंटिंग्‍स

Advertiesment
हमें फॉलो करें 55 करोड़ में नीलाम हुई नीरव मोदी की पेंटिंग्‍स
, बुधवार, 27 मार्च 2019 (09:14 IST)
मुंबई। आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिंग्‍स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपए हासिल किए।
 
विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिंग्‍स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली। इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपए आएंगे। 
 
इन पेंटिंग्‍स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी इस समय लंदन की जेल में है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाराज कांग्रेस विधायक ने उठवा लीं पार्टी दफ्तर से 300 कुर्सियां