योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में जरूर बनेगा राम मंदिर

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (18:41 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत समाज को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हल अवश्य निकलेगा। 
 
विरोधियों पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जो लोग राम जन्‍मभूमि आंदोलन का विरोध करते थे, उनके मुंह से अब मंदिर की बात निकल रही है। हालांकि यह एक साजिश भी हो सकती है, इससे हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज जो लोग राम मंदिर की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। 
 
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में कितने ही मुख्‍यमंत्री अयोध्‍या आए। लेकिन, किसी ने भी अयोध्या के विकास के कोई काम नहीं किया। योगी ने कहा कि उनकी सरकार राम जन्‍मभूमि के विकास के लिए कोई कसर नहीं रख रही है। पिछली सरकार ने तो अयोध्या में रामलीला बंद करवा दी थी, जिसे उन्होंने फिर से शुरू करवाया। 
 
योगी ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर जल्‍द सुनवाई हो, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस ने राम मंदिर की सुनवाई को टालने के लिए कहा है। यही लोग ही पूछते हैं कि मंदिर क्‍यों नहीं बन रहा है। हमने अयोध्‍या के विकास के लिए एक खाका तैयार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

जीएसटी से मिलेगी राहत! कार, टीवी से मक्खन तक क्या क्या सस्ता होगा?

Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

पवन खेड़ा के साथ ही उनकी पत्नी के पास भी 2 वोटर आईडी, सोनिया गांधी पर भी उठा सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, 'डीपटेक भारत 2025' की दिशा में बढ़ेगा यूपी

पुतिन का डबल गेम, पाकिस्तान से बढ़ा रहे हैं दोस्ती, क्यों बढ़ रही है भारत की चिंता?

अगला लेख