साल 2021 के सबसे बड़े ‘दानदाता’ अजीम प्रेमजी

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:06 IST)
कहते हैं दान सबसे बड़ा धर्म है। दान करने से किसी को पूण्‍य मिलता है तो किसी की मदद होती है। ऐसे में बड़े उद्योगपति भी दान करने में पीछे नहीं रहते हैं।

इस साल देश में सबसे ज़्यादा दान करने वाले लोगों की सूची आ गई है। यह सूची बताती है कि देश के बड़े उद्योगपतियों ने बढ़-चढ़कर दान किया है। लेकिन दान करने में जो नाम सबसे पहले पायदान पर है, वो हैं अजीम प्रेमजी।

अजीम प्रेमजी आईटी कम्पनी विप्रो (Wipro) के संस्थापक हैं।  EdelGive Hurun India Philanthropy (EHIPL) ने यह लिस्‍ट जारी की है। इसके मुताबि‍क अज़ीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 9713 करोड़ रुपए का दान किया।

EHIPL के मुताबिक कोविड-19 महामारी वाले साल में अजीम प्रेमजी ने अपने दान में लगभग एक चौथाई की बढ़ोतरी की है। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने 1125 करोड़ रुपए अपनी अलग-अलग संस्थाओं से खर्च किए। अज़ीम प्रेमजी के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े दानदाता हैं एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर। EHIPL 2021 के मुताबिक उन्होंने इस साल 1263 करोड़ का दान किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021 में 577 करोड़ रुपए का दान दिया है। उनके बाद चौथे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उन्होंने 377 करोड़ रुपए दान किए।

2021 में सबसे ज़्यादा दान देने वाले लोगों की इस फ़ेहरिस्त में 5वें नंबर पर हैं नंदन नीलेकणि। उन्होंने 183 करोड़ रुपए दान किए हैं। नंदन नीलेकणि इंफ़ोसिस कम्पनी के सह-संस्थापक हैं। 6वें नंबर पर हिंदुजा परिवार का नाम है, जिसने 166 करोड़ का दान किया है। जबकि 7वें नंबर पर 136 करोड़ के दान के साथ बजाज परिवार का नाम है। 8वें स्थान पर संयुक्त रूप से गौतम अडानी और अनिल अग्रवाल हैं। इन्होंने 130-130 करोड़ रुपए दान किए हैं। 114 करोड़ रुपए के दान के साथ 10वां नाम डाबर ग्रुप के बर्मन परिवार का है।

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी की 2020 की लिस्ट में भी अज़ीम प्रेमजी पहले स्थान पर रहे थे। तब उन्होंने 7904 करोड़ रुपए दान किए थे।

गौरतलब है कि अज़ीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड का 34 प्रतिशत हिस्सा परोपकार के कामों के लिए दान किया हुआ है। ये रक़म 52 हजार 750 करोड़ रुपए की है। फ़ोर्ब्स के अनुसार अज़ीम प्रेमजी साल 1999-2005 के बीच भारत के सबसे धनी व्यक्ति भी रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने 8 माह बाद भी खाली नहीं किया बंगला, सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को चिट्ठी

दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया प्रेम, करुणा और धैर्य का प्रतीक

LIVE: 50000 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

गोपाल खेमका मर्डर केस : राहुल गांधी बोले, नीतीश और भाजपा ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बनाया

टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

अगला लेख