बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 26वीं गिरफ्तारी, शूटर्स को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वाला अकोला से गिरफ्‍तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (20:22 IST)
Baba Siddique murder case :  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शुक्रवार को अकोला जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।  हमलावरों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मार दी थी। कुछ समय बाद पास के एक अस्पताल में सिद्दीकी की मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि जांच के संबंध में नागपुर गई अपराध शाखा की टीम ने अकोला के अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ (26) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मामले में यह 26वीं गिरफ्तारी है।
ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
उन्होंने कहा कि वाघ ने गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह के भाई नरेशकुमार, साथ ही गिरफ्तार आरोपी रूपेश मोहोल और हरीशकुमार को गुजरात के आणंद जिला स्थित कर्नाटक बैंक की पेटलाद शाखा के एक खाते से पैसे स्थानांतरित किए थे। उसने गिरफ्तार आरोपी सलमान वोरा के नाम से खरीदे गए सिम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पैसे स्थानांतरित किए।’’
 
अधिकारी ने बताया कि यह पैसा वांछित आरोपी शुभम लोनकर के निर्देश पर स्थानांतरित किया गया था। लोनकर भी वाघ की ही तहसील का निवासी है और दोनों करीबी दोस्त हैं। वे अकोट में कॉलेज के साथी थे। आणंद के पेटलाद निवासी सलमान वोरा को हाल में अकोला के बालापुर से पकड़ा गया।’’ इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख