इमरान खान सुन रहे हैं! आपके नेता ही सुरक्षित नहीं हैं पाकिस्तान में

Webdunia
मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (12:50 IST)
नई दिल्ली। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं मुसलमान भी सुरक्षित नहीं हैं। बलदेव ने भारत से शरण मांगी है। 
ALSO READ: पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने की ISRO के Chandrayaan 2 मिशन की तारीफ
सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बलदेव कहते हैं कि पाकिस्तान में हम बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रह रहे हैं। यहां मुसलमान ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी अल्पसंख्यकों की तो बात ही नहीं कर सकते। एएनआई के मुताबिक उन्होंने भारत सरकार से शरण मांगते हुए कहा कि वह पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते। बलदेव खैबर पख्तूनख्वा इलाके से विधायक रह चुके हैं। 
ALSO READ: बदहाल पाकिस्तान को अब श्रीलंका के क्रिकेटरों ने दिया बड़ा झटका
बलदेव ने कहा कि इमरान खान झूठे वादे कर रहे हैं। इससे तो पुराना पाकिस्तान ही अच्छा है। इमरान के राज में हालात बहुत बुरे हो गए हैं। एक सवाल के जवाब में बलदेव ने कहा कि पाकिस्तान की धरती मेरी मां है और रहेगी, लेकिन जब परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो हम कर भी क्या सकते हैं। 
 
पिछले दिनों सिख समुदाय की एक लड़की के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बलदेव ने कहा कि अल्पसंख्यकों की बच्चियों को वहां जबरन उठाकर मुसलमान बनाया जा रहा है। किसी की सुनवाई नहीं होती। मेरे ऊपर असेंबली में जूते से हमला किया गया। पाक में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है। अब मैं वहां लौटना नहीं चाहता। मोदी जी से अपील है कि वे मुझे भारत में ही शरण दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

अगला लेख