देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल, वेतन में 20% बढ़ोतरी की मांग, हफ्ते में 5 दिन काम की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली। देशभर में बैंककर्मी शुक्रवार से 2 दिन की हड़ताल पर है। यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं होता है तो मार्च में 11, 12 और 13 मार्च को 3 दिन की हड़ताल होगी। खास बात यह है कि 31 को आर्थिक सर्वे जारी होगा, जबकि 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 का बजट पेश करेंगी।
 
दरअसल, बातचीत विफल रहने के बाद सभी बैंक यूनियनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। शुक्रवार और शनिवार को बैंक हड़ताल रहेगी। इतना ही नहीं मार्च में भी 3 दिन हड़ताल रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि बात नहीं बनी तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का कदम उठा सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बैंक हड़ताल से ठीक पहले मुख्य श्रम आयुक्त ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को बैंक यूनियंस के साथ वेतन समझौते के लिए मीटिंग बुलाने के लिए निर्देश दिए थे। उसी के तहत गुरुवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन कर्मचारियों की मांग को लेकर कोई बात नहीं बनी।
 
बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक 12.25% वेतन बढ़ाने का ऑफर किया गया है, जो कि बैंक यूनियंस को मंजूर नहीं है। वे 20 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बैंक कर्मी यह भी चाहते हैं कि हफ्ते में 5 दिन ही काम हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख