Hanuman Chalisa

जल्द निपटा लें बैंकों के काम, नवंबर में आ रही हैं लंबी छुट्टियां

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (14:57 IST)
अगर आप नवंबर लेन-देन के बारे में सोच रही हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। नवंबर में त्योहारी सीजन में बैंकिंग सेक्टर में ढेरों छुट्टियां आ रही हैं। बैंककर्मियों के लिए जहां यह खुशियों वाली खबर है वहीं आमजन के लिए परेशानी का सबब है। आइए जानते हैं कौन-से राज्य में कब रहेगी छुट्टियां।
 
- उत्तरप्रदेश में 7, 8 और 9 नवंबर को दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण कई बैंक रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में, उत्तरप्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
 
- बिहार में 13 और 14 नवंबर को छठ पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 
 
-  राजस्थान और महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
 
-  पंजाब में 7 औऱ 8 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद शहीदी दिवस के कारण 16 नवंबर, ईद-ए-मिलाद के लिए 21 नवंबर, गुरु नानक जयंती को लेकर 23 नवंबर को बैंक का कामकाज प्रभावित होगा।
 
-  चंडीगढ़ में 7 नवंबर को ही छुट्टी होगी और बाकी दिन बैंक समान्य रूप से खुले रहेंगे इसके बाद सिर्फ 23 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी।
 
-  हिमाचल प्रदेश में भी 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
 
नवंबर के अंत में 23 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है जबकि अगले दिन यानी शनिवार 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस पर भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त अगले 25 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक में अवकाश रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख