Hanuman Chalisa

विपक्षी दलों ने भी किया 'दिवाला संहिता संशोधन विधेयक' का समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (16:44 IST)
नई दिल्ली। अधिकतर विपक्षी दलों ने दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2019 के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताने के बावजूद कुल मिलाकर विधेयक का समर्थन किया और इसे समय की जरूरत बताई।

कांग्रेस के गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि समाधान प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकतम समय सीमा 270 दिन से बढ़ाकर 330 दिन करने का निर्णय अच्छा है, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 330 दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाए।

अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ उन्होंने भी ऋणदाताओं की समिति के फैसले को केंद्र एवं राज्य सरकारों तथा स्थानीय निकायों के लिए बाध्यकारी बनाने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस प्रावधान को हटाया जाना चाहिए।

गोगोई ने कहा कि विशेषकर अपनी जिंदगीभर की जमा पूंजी लगाकर अपना मकान खरीदने की चाहत रखने वाले निवेशकों के हितों की रक्षा के उपाय किए जाने चाहिए। ऋणदाताओं की समिति में बैंकों और मकान खरीदने वालों के हित अलग-अलग होंगे। बैंक अपना पैसा वापस चाहेंगे या अचल संपत्ति पर कब्जा चाहेंगे जबकि मकान के लिए निवेशक करने वाले पैसे के बदले मकान चाहेंगे। यहां सरकार को यह देखना होगा कि छोटे निवेशकों के हितों की अनदेखी न हो।

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि दिवाला कानून बनने के बाद 3 साल में अब तक मिश्रित परिणाम देखने को मिले हैं। समाधान प्रक्रिया के लिए 2,157 आवेदन आने हैं जबकि मात्र 117 मामलों में समाधान योजना को मंजूरी मिली है। इसके विपरीत बड़ी संख्या में कंपनियों को बेचा गया है, जहां ऋणदाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इलेक्ट्रोस्टील के मामले में 40 प्रतिशत, भूषण स्टील के मामले में 63 प्रतिशत और आलोक इंडस्ट्रीज के मामले में मात्र 17 प्रतिशत पैसा बैंकों को वापस मिल सका।

इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक को चर्चा के लिए पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता में संशोधन करना है। राज्यसभा में यह विधेयक 29 जुलाई को पारित हो चुका है। मौजूदा कानून में समाधान प्रक्रिया 180 दिन में पूरी करने का प्रावधान था तथा इस समय सीमा को 90 दिन और बढ़ाने का विकल्प दिया गया था। अब समय विस्तार सहित अधिकतम समय सीमा 330 दिन हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

अगला लेख