बैंकों की विश्वसनीयता के लिए करदाताओं ने दिया बलिदान: जेटली

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (08:53 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकारी बैंकों के सफलतापूवर्क चुनौतियों का सामना करने की उम्मीद जताते हुए कहा कि बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए करदाताओं ने बलिदान दिया है। 
 
जेटली ने कहा कि करदाताओं के धन को बीमार बैंकिंग प्रणाली में लगाया जा रहा है और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने में मदद के लिए हालत सुधारने हेतु अब जिम्मेदारी इस क्षेत्र की है।
 
मंत्री ने यहां यूको बैंक के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग प्रणाली के लचीलेपन की परीक्षा हो रही है और यह क्षेत्र कई चुनौतियों से गुजर रहा है।
 
जेटली ने कहा कि भारत कई ढांचागत सुधार करने वाली एकमात्र अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हम लगातार तीन वर्ष से सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं, हम विश्व की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं और हम विश्व की ऐसी एकमात्र अर्थव्यवस्था हैं जिसने ढांचागत सुधार करने का साहस दिखाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख