बार डांसर को छुआ तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2016 (21:02 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बार डांसर के साथ बदसलूकी करने वाले अब सावधान हो जाएं। महाराष्ट्र सरकार ऐसा कानून बनाने वाली है, जिससे बार डांसर को छूने पर 6 महीने की सजा या 50 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। डांस बार को लेकर महाराष्ट्र सरकार एक ड्राफ्ट तैयार कर रही है इसके तहत बार बालाओं को छूने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
 
खबरों के अनुसार, सरकार डांस बार को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इस कानून के तहत यदि कोई बार बालाओं को छूता है तो उसे छह माह की सजा दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के इस कानून के तहत यह भी प्रावधान लाया जाएगा कि डांस बार रिहायशी इलाकों से दूर खोले जाएं। यह बार स्कूल और धार्मिक स्थल से कम से कम एक किमी की दूरी के बाहर हों।
 
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुंबई डांस बार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि डांस बार में सीसीटीवी का लाइव फुटेज नहीं दिया जा सकता है। 
 
कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि वह डांस बार को लाइसेंस जारी करे। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि डांस स्टेज के आसपास 3 फीट की रेलिंग भी लगाई जाएं, जिससे बार डांसरों और लोगों में दूरी बनी रहे। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित