आप विधायक वेदप्रकाश भाजपा में शामिल हुए

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2017 (14:00 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक वेदप्रकाश सतीश ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।
 
बवाना के विधायक ने कहा कि वे विधानसभा और अन्य सरकारी इकाइयों से भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को देने जा रहा हूं। इस कदम को अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले भाजपा को मिलने वाले एक लाभ के रूप में देखा जा रहा है। वेदप्रकाश दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा के दिल्ली इकाई कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए।
 
वेदप्रकाश ने बताया कि मुझे 'आप' में घुटन हो रही थी। आप विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकामयाब रही है। पार्टी में कम से कम 35 ऐसे विधायक हैं, जो पार्टी के नेतृत्व से खुश नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा में आप सरकार ने पिछले 2 सालों में कोई भी काम नहीं किया है। जनता की समस्याओं को सुलझाने में आप सरकार की नाकामयाबी से जनता में असंतोष है। पार्टी के पास पहले से ही विद्रोह करने वाले विधायकों की सूची है जिसमें देवींद्र सेहरावत, पंकज पुष्कर और पूर्व मंत्री संदीप कुमार शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

अगला लेख