नड्डा की नई टीम को लेकर BJP के अंदर नाराजगी, राहुल सिन्हा बोले- 40 साल की सेवा का यह 'पुरस्कार' मिला

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय इकाई के संगठन में शनिवार को फेरबदल के बाद उसकी बंगाल इकाई में असंतोष सामने आया और राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए गए राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) ने कहा कि उन्होंने जिस पार्टी की 40 साल तक समर्पित भाव से सेवा की, उसी का यह ‘पुरस्कार’ है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccine को लेकर सरकार से सवाल पूछने वाले SII के CEO अदार पूनावाला ने की PM मोदी की प्रशंसा
सिन्हा ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं पार्टी से पिछले 40 साल से जुड़ा हूं। आज पार्टी ने मुझे यह पुरस्कार दिया। उसने उन नेताओं का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुझे हटाया तो तृणमूल कांग्रेस से आए हैं। संभवत: उनका इशारा मुकुल रॉय और अनुपम हजारा की ओर था जो पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
ALSO READ: विपक्ष और किसानों के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि विधेयक, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
सिन्हा ने कहा कि मैं अपने अगले कदम की घोषणा करने से पहले 10-12 दिन इंतजार करूंगा। लगातार 2 बार प्रदेश अध्यक्ष रहे सिन्हा को 2015 में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था।
नए चेहरों को टीम में मिली जगह : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने चर्चित लोगों समेत कई नए चेहरों को जगह देकर टीम को अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की। भाजपा की नई सूची में 70 पदाधिकारी हैं जिनमें 12 उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, 13 सचिव और 23 प्रवक्ता हैं। नड्डा की नई टीम से पूर्व मंत्री उमा भारती की उपाध्यक्ष पद से तथा राम माधव, पी. मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख