पाकिस्तान में है प्रह्लाद का मंदिर, जहां हुई थी होली की शुरुआत

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2017 (12:38 IST)
भक्त प्रह्लाद ने भगवान नृसिंह के सम्मान में एक मंदिर बनवाया था जो वर्तमान में पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुल्तान शहर में है। इसे प्राचीनकाल में श्रीहरि के 'भक्त प्रह्लाद का मंदिर' के रूप में जाना जाता था। इस मंदिर का नाम प्रह्लादपुरी मंदिर है।
 
मुल्तान के विश्वप्रसिद्ध किले के अंदर बना यह मंदिर किसी जमाने में मुल्तान शहर की पहचान हुआ करता था। पाकिस्तान के निर्माण के पहले होली के समय यहां विशेष पूजा अर्चना आयोजित की जाती है।
 
कुछ इतिहासकार बताते हैं कि यहां दो दिनों तक होलिका दहन उत्सव मनाया जाता था। पाकिस्तान में मौजूद इस पंजाब प्रांत में होली, होलिका दहन से 9 दिनों तक मनाई जाती है। रंगों भरी होली तो यहां मनती ही है, लेकिन होली मनाने का परंपरा यहां कुछ हटकर है।
 
पश्चिमी पंजाब और पूर्वी पंजाब में होली के दिन, मटकी फोड़ी जाती है। भारत की तरह यहां भी मटकी को ऊंचाई पर लटकाते हैं। यहां मौजूद व्यक्ति पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ते हैं। मटकी में मक्खन, मिश्री भरा हुआ होता है, मटकी फोड़ते ही यह सब कुछ बिखर जाता है। 
 
यहां इसे चौक-पूर्णा त्यौहार के नाम से जाना जाता है। वैसे इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहीं नरसिंह भगवान ने एक खंबे से निकल कर प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप को मारा था। इसके पश्चात प्रह्लाद ने स्वंय ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। यह भी माना जाता है कि होली का त्यौहार और होलिका दहन की प्रथा भी यही से आरंभ हुई थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया हादसे का हवाई यात्रा पर पड़ा है भारी असर

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ, गिफ्ट की मधुबनी पेंटिंग, इन मुद्दों पर हु्ई बात

Weather Update: पहाड़ों पर जोरदार बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

अगला लेख