दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा मामला

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (00:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी उस टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ‘महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने सवालों की लिस्ट भेजी है और राहुल गांधी से कहा कि वे उन महिलाओं के बारे में विवरण दें जिन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे संपर्क किया था।

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में कहा था, ‘‘मैंने सुना है कि महिलाओं पर यौन हमला किया जा रहा है।’’
 
पुलिस ने कांग्रेस नेता से कहा है कि वे इन महिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके।
 
पुलिस के पीछे छिप रही है सरकार : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के सवालों से सरकार बौखला गई है और पुलिस के पीछे छिप रही है।
 
पार्टी ने ट्वीट किया कि हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है।
 
राहुल गांधी के आवास के निकट पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।
 
मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि अडाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते पर राहुल गांधी के सवालों से बौखलाई सरकार पुलिस के पीछे छिप रही है।
 
कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन बाद राहुल गांधी जी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, जिसमें उन महिलाओं की जानकारी मांगी गई है जो उनसे मिलीं और खुद के उत्पीड़न के बारे में बात की। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में 194 अग्निवीर हुए शामिल

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिवारों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

अगला लेख