राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का गलत इस्तेमाल कर रही है BJP : मनमोहन सिंह

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (21:23 IST)
दिल्ली। भाजपा (BJP) पर परोक्ष रूप प्रहार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने शनिवार को कहा कि भारत के ‘उग्रवादी एवं विशुद्ध भावनात्मक’ विचार के निर्माण के लिए राष्ट्रवाद और ‘भारत माता की जय’ नारे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
 
सिंह ने जवाहरलाल नेहरू के कृतित्व एवं भाषण पर आधारित एक पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि यदि भारत की राष्ट्रों के समूह में उज्ज्वल लोकतंत्र के रूप में पहचान है, यदि उसे महत्वपूर्ण वैश्विक शक्तियों में एक समझा जाता है तो ये तो प्रथम प्रधानमंत्री ही थे जिन्हें इसके मुख्य शिल्पी होने का श्रेय दिया जाना चाहिए।
 
सिंह ने कहा कि पं. नेहरू ने अशांत और विषम स्थितियों में भारत का नेतृत्व किया जब देश ने जीवन के लोकतांत्रिक तरीके को अपनाया था जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का समायोजन किया था।
 
उन्होंने कहा कि भारत की धरोहर पर गर्व महसूस करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने उसे आत्मसात किया एवं नए आधुनिक भारत की जरूरतों के साथ उसका तारतम्य बैठाया।
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि एक अनोखी शैली वाले और बहुभाषी नेहरू ने आधुनिक भारत के विश्वविद्यालयों, अकादमियों,सांस्कृतिक संस्थानों की नींव डाली, लेकिन नेहरू के नेतृत्व के लिहाज से आधुनिक भारत वैसा नहीं बना पाया जैसा कि आज है। 
 
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, एक ऐसा वर्ग है जिसमें या तो इतिहास पढ़ने का धैर्य नहीं है या जो जान-बूझकर अपने पूर्वाग्रहों से संचालित व दिशा-निर्देशित होना चाहता है, वह नेहरू की गलत छवि पेश करने की यथासंभव कोशिश करता है। लेकिन मुझे यकीन है कि इतिहास में फर्जी और झूठे आक्षेपों को खारिज करने तथा सभी चीजों को उपयुक्त परिप्रेक्ष्य में रखने की क्षमता है।
 
पुरुषोत्तम अग्रवाल और राधा कृष्ण द्वारा लिखित ‘हू इज भारत माता’ नामक इस पुस्तक में नेहरू की क्लासिक पुस्तकें : ऑटोबायोग्राफी, ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री और डिस्कवरी ऑफ इंडिया, आजादी से पहले और बाद के उनके भाषण, लेख, पत्र तथा कुछ सनसनीखेज कुछ साक्षात्कार हैं।
 
सिंह ने कहा कि ऐसे समय में इस पुस्तक की खास प्रासंगिकता है जब राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का भारत के उग्रवादी एवं विशुद्ध भावनात्मक विचार के निर्माण के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है, एक ऐसा विचार जिसमें लाखों बाशिंदे और नागरिक शामिल नहीं हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : विमान हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत, दुर्घटना में बाल-बाल बचा कोटा का छात्र

Weather Update: राजस्थान में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पंजाब, हरियाणा, यूपी भी झुलसे, दिल्ली में राहत

ईरान पर हमले के बीच बेंजामिन नेतन्‍याहू ने PM मोदी से की बात

Ahmedabad Plane Crash: ट्रैफिक जाम ने बचाया जीवन, भूमि चौहान की उड़ान छूटी, मौत टल गई

इसराइल ने तस्‍करी के जरिए ईरान भेजे थे हथियार, मिसाइल प्रणालियों के पास किया था तैनात

अगला लेख