भीम आर्मी का प्रमुख चंद्रशेखर आजाद तिहाड़ जेल से रिहा

Webdunia
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (00:00 IST)
नई दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर- मंतर तक मार्च का आयोजन किया था। भीम आर्मी प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी। आजाद को जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि वह चार हफ्तों तक दिल्ली नहीं आ सकेंगे और चुनावों तक कोई धरना आयोजित नहीं करेंगे।

अदालत ने यह भी कहा था कि सहारनपुर जाने से पहले आजाद जामा मस्जिद समेत दिल्ली में कही भी जाना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करेगी। न्यायाधीश ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में विशेष शर्तों की जरूरत होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख