भिवंडी में इमारत गिरने से 10 व्यक्तियों की मौत, 11 लोगों को मलबे से निकाला गया

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (11:52 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में सोमवार तड़के 3 मंजिला एक इमारत के गिर जाने से 7 बच्चों और 3 अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 4 वर्षीय बच्चे सहित 11 लोगों को मलबे से निकाला गया। पुलिस ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी झिलानी इमारत आज तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर गिरने के बाद करीब 10 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है।
ALSO READ: भिवंडी में इमारत गिरने से हुई मौतों पर PM मोदी ने दुख जताया
एक निकाय अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में एक 2 वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मलबे से उबेद कुरैशी नाम के एक बच्चे को निकालते और उसे पानी पिलाते देखे गए। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एक पावरलूम नगर है। एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग इस इमारत में रहते थे।
 
एक निकाय अधिकारी ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल कम्पाउंड स्थित इमारत जिस समय गिरी, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि टीमें मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए एक श्वान दस्ते का इस्तेमाल कर रही हैं।
 
ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया और इमारत में रहने वाले कई लोग मलबे में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत के गिरने के तत्काल बाद निवासी मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालने में मदद की। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख